Saturday, December 31, 2016

पीएम ने भीम ऐप लॉन्च किया, जल्द अंगूठा लगा कर सकेंगे पेमेंट

देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिधन मेला में आज और लकी ग्राहक योजना के पहले विजेताओं की घोषणा की। तालकटोरा स्टोडियम में आयोजित इस डिजि धन मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रहे लोग भारत की नींव मजबूत करने का काम कर रहे हैं। सरकार ऐसी टेक्नोलॉजी ला रही है, जिसके जरिए बिना इंटरनेट के भी आपका पेमेंट हो सकेगा। अंगूठा जो कभी अनपढ़ होने की निशानी था, वह डिजिटल पेमेंट की ताकत बन जाएगा। आपका अंगूठा ही डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए काफी होगा।
वहीँ इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की योजना के तहत भीम नाम से एप को लॉन्च किया गया। बाबा साहब मोदी भीमराव अंबेडकर के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब BHIM ऐप से देश में कारोबार होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो हफ्ते बाद सिर्फ अंगूठे से ट्रांजेक्शन होगा। प्रधानमंत्री ने कहा की सरकार ऐसी टेक्नोलॉजी ला रही है, जिसके जरिए बिना इंटरनेट के भी आपका पेमेंट हो सकेगा। अंगूठा जो कभी अनपढ़ होने की निशानी था, वह डिजिटल पेमेंट की ताकत बन जाएगा। आपका अंगूठा ही डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए काफी होगा।
वहीँ यूपीए सरकार के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले अखबार में लोग पढ़ते थे कि कोयले में, 2जी में कितना गया। अब पढ़ते हैं कि कितना आया। पीएम मोदी ने कहा कि निराशावादी लोगों के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं लेकिन आशावादी लोगों के लिए मेरे पास पर्याप्त अवसर हैं।
पार्टी से निकाले जाने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि 'ये निष्‍कासन पूरी तरह से असंवैधानिक है. बिना पक्ष सुने कार्रवाई नहीं की जा सकती. सम्‍मेलन तो बुलाया ही जाएगा. नेताजी (मुलायम सिंह) को पार्टी का मालूम नहीं है. इस पार्टी में लगातार शीर्ष स्तर से असंवैधानिक काम हो रहे हैं. अगर पार्टी का अध्यक्ष असंवैधानिक काम करे तो फिर सम्मेलन कौन बुलाएगा? एक भी मीटिंग नहीं हुई तो फिर कैसे पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए. पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग पर सम्मेलन बुलाया गया.
गौरतलब है कि सपा सुप्रीमो ने कुछ समय पहले भी रामगोपाल को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया था. इस पर मुलायम ने कहा कि उसके बाद रामगोपाल ने माफी मांग ली थी और अपनी गलती स्‍वीकार कर ली थी. इसलिए उनको माफ कर दिया था, लेकिन अब पार्टी में वापस आने के बाद रामगोपाल ने सीधा मुझ पर हमला किया है. इसको बर्दाश्‍त नहीं किया जा सकता. इसलिए रामगोपाल को पार्टी से निकाला जाता है.

अब ATM कार्ड के बिना निकाल सकेंगे मशीन से पैसे, नए साल में आरबीआई देगा यह सौगात

नई दिल्ली
अगले कुछ महीनों में आप डेबिट व क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किए बिना एटीएम मशीनों से पैसा निकाल सकेंगे। मोबाइल एप से ऐसा संभव होगा। एप से एटीएम स्क्रीन के बारकोड को स्कैन करना होगा। ऐसा करते ही चंद सेकंड में पैसे निकल जाएंगे। यह व्यवस्था वैकल्पिक रहेगी।
कार्ड से भी मौजूदा व्यवस्था की तरह पैसा निकलेगा। इसे नीयर फील्ड कम्यूनिकेशन तकनीक कहते हैं। अगले छह माह में देशभर के एटीएम इस तकनीक से लैस हो जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इसके लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार कर लिया है।

स्कैन करना होगा बारकोड
आरबीआई ने बैंकों को इस बारे में जानकारी दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मोबाइल में बैंक का एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने खाते व कार्ड की जानकारी भरनी होगी। एटीएम के बारकोड निशान पर मोबाइल फोन लगाते ही मशीन आपकी मांग के हिसाब से पैसे दे देगी।

RBIतैयार कर रहा सॉफ्टवेयर, जून तक शुरू होगी सेवाइस तकनीक में एटीएम मशीन में कार्ड नहीं डालना पड़ेगा। इस तकनीक से ग्राहक के कार्ड की क्लोनिंग, किसी तरह की जानकारी चोरी होने की आशंका भी खत्म हो जाएगी। एप में लोगों की जरूरत के हिसाब से विकल्प भी दिए गए हैं।
एटीएम से कितना पैसा निकालना है, लेनदेन की रसीद लेनी है या नहीं, दूसरा लेनदेन करना है या नहीं, इस तरह की जानकारी आप अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रख सकते हैं।
यही नहीं, यदि कोई एप में पहले से यह जानकारी डाल देता है किउसे दस हजार रुपए अपने खाते से निकालने हैं तो बारकोड रीडर पर फोन लगाते ही एटीएम अंतिम स्वीकृति मांगेगा और 10 हजार रुपए एटीएम से निकल आएंगे।
शुरुआती तौर पर इस सेवा को मेट्रो शहरों में लागू किया जा सकता है। इसके लिए बैंक कर्मियों को ट्रेनिंग देने की व्यवस्था भी की जाएगी।

Friday, December 30, 2016

*विहार सूचना व फतापुरा श्रीसंघ का निमत्रंण*

सौधर्म वृहत्तपोगच्छीय जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के *सुविशाल गच्छाधिपति* लोकसन्तश्री वर्तमानाचार्य *श्रीमद्वि जयन्तसेन सूरीश्र्वरजी म. सा जी* आदि विशाल श्रमण श्रमणी वृंद *30 दिसम्बर को बामनवाड तीर्थ पर ही* बिराजमान रहेगे दिनांक *31 दिसम्बर* को सुबह विहार कर *विजय पताका तीर्थ* मे प्रवेश व रात्री विश्राम ,1जनवरी2017 को विहार कर *सुख धाम* मे बिराजमान, 2 जनवरी को विहार कर *जोगापुर नगर* मे बिराजमान रहेंगे *3 जनवरी 2017 को विहार कर फतापुरा नगर मे भव्य मंगल प्रवेश कर गुरुसप्तमी पर्व कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेंगे!* 🙏🏽फतापुरा श्रीसंघ आप सभी गुरु भक्तो को गुरुसप्तमी पर्व कार्यक्रम पर सादर आमंत्रित करता है!पधारो सा 🙏🏽सभी को जय जिनेन्द्र ✍🏽 ब्रजेश बोहरा नागदा

आज का संभावित राशिफल

मेष (Aries): घर, परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार- धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा।

वृषभ (Tauras): व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नये आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भावविभोर करेगा

मिथुन (Gemini): बेकाबू क्रोध पर लगाम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे।

कर्क (Cancer): आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौजशौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे।

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा।

कन्या (Virgo): चिंता, उद्वेगपूर्ण आज का दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहा करेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी।

वृश्चिक (Scorpio): कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा।

धनु (Sagittarius): द्विधायुक्त मनःस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा।

मकर (Capricorn): ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे की लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा।

मीन (Pisces): गणेशजी बताते हैं कि आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। 

(बेजन दारूवाला)

देखकर लोग रह जाएंगे हैरान- अजमेर होगा इतना सुंदर

अजमेर।
अजमेर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सरकारी तंत्र के साथ आम आदमी का जागरुकता और सहयोग सबसे आवश्यक है।
नगर निगम की ओर से गुरुवार जिला परिषद के सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 एवं स्वच्छता एप्प पर आयोजित कार्यशाला में निगम के आयुक्त पांड्या ने कहा कि राजस्थान की 66 अमृत शहरों में स्वच्छता प्रतियोगिता में उपरोक्त मानदंडों को पूरा कर अजमेर शहर को स्वच्छ सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है।
ड्या ने स्वच्छ सर्वेक्षण में समाज की भूमिका पर प्रकाश भी डाला। उपायुक्त (प्रशासन) ज्योति ककवानी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 पर पावर पॉइंट प्रजंटेशन देते हुए बताया कि घर-घर शौचालय, घर-घर कचरा संग्रहण परिवहन निस्तारण, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय आदि की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में क्योंकि 30: सर्वेक्षण नागरिक फीड बैक से किया जाएगा इसलिए अधिक से अधिक लोगों को एप डाउनलोड करना होगा। आकाश पुरी ने स्वच्छता एप्प को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने एवं सफाई संबंधी शिकायतों का मौका चित्र उक्त एप पर अपलोड कर तुरन्त निस्तारण की जानकारी दी।
कार्यशाला को उपमहापौर संपत सांखला एवं वरिष्ठ पार्षद भागीरथ जोशी ने भी संबोधित किया। उपायुक्त (विकास) गजेन्द्र सिंह रलावता, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
नगर निगम के आयुक्त प्रियव्रत पांड्या ने कहा कि अमृत योजना में शामिल 66 शहरों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता में अजमेर को सबसे स्वच्छ और सुंदर बनाना होगा।
पुष्कर रोड पर होगा स्मार्ट सिटी का कार्यालय
अजमेर. स्मार्ट सिटी बनने जा रहे अजमेर के स्मार्ट सिटी कार्यालय का चयन कर लिया गया है। अजमेर स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं जिला कलक्टर ने गुरुवार को पुष्कर रोड पर जिला प्रमुख के आवास के पास सरकारी आवास को इसके लिए उपयुक्त माना।
इससे पूर्व संभागीय आयुक्त के साथ उन्होनें सर्किट हाउस के पास एक सरकारी भवन, पुरानी आरपीएससी के खाली कमरों तथा शिक्षा विभाग के कुछ स्कूलों का भी निरीक्षण किया। लेकिन इन सभी में पुष्कर रोड पर सरकारी भवन को स्मार्ट सिटी कार्यालय के लिए उपयुक्त माना गया। ।

तकनीकी खराबी से घाटी में उलटे पांव दौड़ी निजी बस, खाई में गिरने से पांच घायल

पाली. जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के काली घाटी में शुक्रवार दोपहर को तकनीकी खराबी होने से एक निजी बस रिवर्स हो गई। जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में उतर गई। पांच लोगों के घायल होने की खबर आई है। सिरियारी थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि सोजत से देवगढ़ जा रही निजी बस काली घाटी में खराब हो गई। बस में तकनीकी खराबी होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं बना पाया और बस ढलान में रिवर्स हो गई। जिस कारण असंतुलित बस खाई में उतर गई। जिससे पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

दमकल की मदद से चमकाया रेलवे स्टेशन

पाली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 के तहत गुरुवार को नगर परिषद और लॉयन्स क्लब द्वारा रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ बनाया गया। यहां प्लेटफॉर्म बुकिंग स्थल और रेलवे स्टेशन परिसर में दमकल की मदद और सफाई कर्मचारियों की और से फर्स की धुलाई कर कचरे के ढेर हटाए गए। इस मौके पर सभापति महेंद्र बोहरा, आयुक्त रामकिशोर माहेश्वरी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर साबू, लॉयन्स क्लब के स्वच्छता चेयरमैन राकेश मेहता सहित कई पार्षद और अधिकारी ने भी श्रमदान किया।

Wednesday, December 28, 2016

कानपुर के पास सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की 15 बोगियां पटरी से उतरीं, 65 घायल

कानपुर
सियालदह- अजमेर एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर 12987) की कम से कम 15 बोगियां बुधवार सुबह 5 बजे के करीब पटरी से उतर गईं। दो लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 65 घायल हुए हैं। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने अभी तक हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। सीपीआरओ का कहना है कि किसी यात्री की मौत नहीं हुई है। बता दें कि महीने भर पहले ही कानपुर के पास ही पुखरायां में पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसमें 150 के करीब लोगों की मौत हो गई थी।

Tuesday, December 27, 2016

पाली जिले में सोमवार रात आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, केंद्र भीलवाड़ा के कीड़ीमल में

राजस्थान के कई जिलों जिलों में कल रात 9:47 बजे आया भूकम्प रिक्टर स्केल पर 3.5 पर आँका गया, भूकंप का केंद्र भीलवाड़ा के कीड़ीमल में ज़मीन में 10 किलोमीटर निचे था……

इस भूकंप को प्रदेश के पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा समेत अन्य इलाकों में महसूस किया गया लेकिन पाली के कई हिस्सों में इसको महसूस नहीं किया जा सका था, इस भूकंप कंही भी जानमाल की हनी के समाचार नहीं हैं, लेकिन बागड़ी नगर ओ कुछ अन्य जगहों पर मकानों में हल्की दरारें आने के समाचार मिले हैं…..

🌹 आज का नियम 🌹



 आज का नियम 
दिनभर में 35 चीज से ज्यादा नहीं खाना।
ॐ ह्रीं श्री वासुपूज्य स्वामीने नमः 108 बार जाप करे।

Monday, December 26, 2016

जवाई अधिक भरा तो मेहमान रूठ गए.... जानिए क्या कारण रहे

सुमेरपुर (पाली). पश्चिमी राजस्थान सबसे बड़े जवाई बांध पर इन दिनों विदेशी मेहमानों के रूप में प्रवासी पक्षियों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। ऐसा नहीं है कि विदेशी परिंदे यहां पहली बार आए हैं, हर साल सर्दियों में आना और गर्मी में गंतव्य लौटना इनकी स्वभाविक प्रक्रिया रही है। लेकिन इस वर्ष जवाई बांध भरा होने से विदेशी मेहमान कम संख्या में पहुंचे हैं।
सर्दी शुरू होने के साथ जवाई बांध के डूब क्षेत्र में प्रवासी पक्षी नजर आने लगे हैं। देश-विदेश के विभिन्न इलाकों से सर्दी शुरू होने के साथ जवाई बांध क्षेत्र में आकर डेरा डालना और गर्मी आने पर वापस गंतव्य की ओर प्रस्थान कर जाना इनकी वार्षिक गतिविधियों में शुमार हो गया है। जानकार बताते हैं कि विदेशी परिेंदे अपना ठिकाना आसानी से नहीं बदलते हैं। वर्षों तक उसी ठिकाने पर डेरा डालते हैं, जहां ये अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। जवाई के भराव क्षेत्र में कई पहाडऩुमा टापू पक्षियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। लेकिन इस वर्ष जवाई बांध क्षेत्र में अब तक विदेशी परिंदों की आवक कम हुई है। इसकी वजह बांध में अधिक पानी होना बताया जा रहा है। मीठे पानी के परिंदे हमेशा छिछले पानी में रहना पसंद करते हैं। जहां उन्हें शिकार आसानी से उपलब्ध हो जाता है। आसपास के खेतों में भी दाने की व्यवस्था रहती है। गहरे पानी में शिकार करना हर परिंदे के लिए मुमकीन नहीं है। ऐसे में विदेशी परिंदों ने फिलहाल आसपास इलाकों के तालाबों में डेरा डाल रखा है। जवाई में पानी कम होने के बाद विदेशी मेहमानों के जवाई क्षेत्र में आने की संभावना जताई जा रही है। इन दिनों जवाई बांध के पिछले हिस्से में बॉर हैडेड गूस की संख्या अधिक नजर आ रही है। यह लम्बी उड़ान भरने वाला पक्षी है। उक्त पक्षी दक्षिण व मध्य एशिया से हिमालय को पार कर सर्दी की सीजन शुरू होते ही यहां आते हैं और मार्च माह तक वापस गंतव्य स्थान पर लौट जाते हैं।

आसानी ने नहीं बदलते ठिकाना
जानकार बताते हैं कि विदेशी परिेंदे अपना ठिकाना आसानी से नहीं बदलते हैं। वर्षों तक उसी ठिकाने पर डेरा डालते हैं, जहां ये अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। विदेशी मेहमान अपने अनुकूल वातावरण में ही कुनबा बढ़ाते हैं। खासकर सर्दी का मौसम कुनबा बढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। कारण कि इन्हें खाने-पीने की सारी चीजें एक जगह पर ही मिल जाती हैं। सीजन में जवाई के भराव क्षेत्र के आसपास रिंग्ड प्लॉवर, बॉर हैडेड गूस, पोर्चाड, व्हाइट आईबिस, पेन्टेड स्टॉक, मालार्ड, स्टिन्ट सहित कई विदेशी परिंदे प्रतिवर्ष आते हैं।

इनका कहना है...जवाईबांध में सालभर पानी की उपलब्धता रहती है। आसपास खेती प्रमुख व्यवसाय होने के कारण परिंदों को भोजन उपलब्ध हो जाता है। पानी के बीच टापू उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन इस वर्ष जवाई में पानी अधिक होने के कारण वर्तमान में पक्षियों की आवक कम हुई है। अगले दिनों पानी कम होने पर पक्षियों का अधिक संख्या में आना तय है।

5000 किमी तक मार करने वाली अग्नि-5 का परीक्षण

ओडिशा के कलाम द्वीप तट से भारत ने सोमवार (27 दिसंबर) को अग्नि-5 का परीक्षण किया। अग्नि-5 5000 किलोमीटर तक मार सकती है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम भारत की अब तक की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली ये मिसाइल 1000 किलोग्राम तक के आयुध के साथ हमला कर सकती है। अग्नि-5 चीन और पाकिस्तान के काफी अंदर तक हमला करने में सक्षम है। अग्नि-5 की निर्माण भारत के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने किया है। मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रेजिम (एमटीसीआर) का सदस्य बनने के बाद भारत ने पहली बार किसी मिसाइल का परीक्षण किया है।

सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-5 के तीन परीक्षण पहले भी हो चुके हैं। कुछ अन्य परीक्षण के बाद ये भारतीय सेना का हिस्सा बन जाएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार भारत की अग्नि शृंखला की इस अत्याधुनिक मिसाइल से सैन्य रूप से भारत की शक्ति काफी बढ़ जाएगी।एमटीसीआर में दुनिया के 35 प्रमुख देश सदस्य हैं। एमटीसीआर मानवरहित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइलों पर निगरानी रखता है। अग्नि-5 की चीन और पाकिस्तान समेत लगभग पूरे एशिया और यूरोप तक हमला करने में सक्षम है।

बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 ठोस प्रोपेलेंट से संचालित होती है। ये मिसाइल किसी भी मौसम और किसी भी भौगोलिक स्थिति में प्रक्षेपित की जा सकती है। अग्नि-5 की लंबाई 17 मीटर है। इसका वजन करीब 50 टन है। ये काफी तेज और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। अग्नि-5 मिसाइल “दागो और भूल जाओ” सिद्धांत के तहत काम करती है। इसके बैलेस्टिक पथ के कारण इसे पकड़ना दुश्मन के लिए आसान नहीं होगा।

भारतीय सेना के पास अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 मिसाइल पहले ही मौजूद हैं। भारतीय सेना के पास सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस भी है।इस शृंखला की मिसाइल में अग्नि-1 700 किलोमीटर, अग्नि-2 2000 किमी, अग्नि-3 2500 किमी और अग्नि-4 3500 किमी तक मार कर सकती हैं। भारत ने अग्नि-5 को “शांति का अस्त्र” बताया है। भारत ने अग्नि शृंखला की पहली मिसाइल 1989 में इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईजीएमडीपी) के तहत बनाई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अग्नि-6 का निर्माण अभी आरंभिक चरण में है। अग्नि-6 पनडुब्बी से भी मार करने में सक्षम होगी। माना जा रहा है कि अग्नि-6 8000-10,000 किमी तक मार कर सकेगी।

आम बजट के जरिए आएंगे 'अच्छे दिन'! केन्द्र सरकार गरीबों को मुफ्त डेटा आैर स्मार्टफोन देने का कर सकती है एेलान

नर्इ दिल्ली।केन्द्र सरकार ने देश के लाखों गरीबों को इंटरनेट डेटा समेत स्मार्ट फोन मुफ्त में दे सकती है। पहले चरण में सत्तर लाख स्मार्ट फोन देने की घोषणा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में इसका एेलान कर सकती है। वित्त व दूरसंचार मंत्रालय को रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है।

पर्याप्त है फंड!
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सरकार इस योजना के लिए यूनिवर्सल सर्विस आॅब्लिगेशन फंड से पैसा जुटाएगी। यह एक एेसा फंड है जो हर साल टेलीकाॅम कंपनियों को अपने लाभ में से सरकार के पास जमा कराना जरूरी होता है। इससे 2002 आैर 2014 तक 66 हजार करोड़ रुपए जमा हुए। इनमें से 25 हजार करोड़ रुपए ही खर्च हुए हैं।


लुभावना होगा 2017 बजट!
मोदी सरकार अपने चौथे बजट में लोकलुभावन घोषणाआें पर फोकर कर सकती है। नोटबंदी से जनता को हो रही परेशानी आैर पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मददेनजर सरकार आर्थिक सुधार के बजाय जनता को लुभाने वाली घोषणाएं कर सकती हैं। अब तक तीन बजटाें में मोदी सरकार ने आर्थिक सुधार को बजट के फोकस में रखा था।


सिर्फ बीपीएल वालों को मिलेगा लाभ
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। वैसे लोग जो बीपीएल कोटे के अंतर्गत आते हैं सरकार उन्हें ही इस योजना का लाभ देगी आैर वैसे लोगों को ही मुफ्त स्मार्टफोन दिया जाएगा।

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इस योजना को डिजिटल लेनदेन केा बढ़ावा देने की स्कीम से भी जोड़ सकती है। सरकार का मानना है कि योजना से दोहरा फायदा होगा। जहां लाखों बीपीएल गरीबों को स्मार्टफोन देने से सरकार की लोकप्रियता बढ़ेगी वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन को भी बढ़ावा मिलेगा।

👣 *विहार कार्यक्रम*👣


*लोकसंत का गुरुसप्तमी पर्व हेतु फतापुरा नगर (राजस्थान) कीओर विहार जारी* सौधर्म वृहत्तपोगच्छीय जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के *सुविशाल गच्छाधिपति* लोकसन्तश्री वर्तमानाचार्य *श्रीमद्वि जयन्तसेन सूरीश्र्वरजी म. सा जी* आदि विशाल श्रमण श्रमणी वृंद दिनांक 26 दिसम्बर 2016 सुबह 23 कि .मी का उग्रविहार कर मालवा का चोर् (देवला से ६किमी पहले) रात्रि विश्राम देवला नगर मे रहेगा ! *27दिसम्बर को श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन आदिवासी वन कल्याण परिषद् देवला वाले के विशेष आग्रह पर देवला नगर मे विराजमान व शाम को ६ कि मी विहार कर रात्रि विश्राम मालेरिया नगर मे होगा, *, 28 दिसम्बर को पिन्डवाडा वाले मार्ग पर विहार जारी आगे विहार कर फतापुरा नगर मे गुरु सप्तमी पर्व के कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेंगे! ✍🏽 ब्रजेश बोहरा नागदा